Posts

Showing posts from 2020

घर आजा परदेसी

Image
घर आजा परदेशी "नव्या डियर... छुट्टियों की प्लानिंग कर लो, तो टिकट बुक करवा लूं। कहां चलना है... मायके या ससुराल...? भई, मैं तो कहीं भी जाने को तैयार हूं। तुम ही फैसला करके बता दो जल्दी।"---- शिवम ने लैपटॉप में आंखें गड़ाए हुए कहा। " इस बार मैं कहीं नहीं जाने वाली। बस आराम करूंगी ताकि शत-प्रतिशत तरोताजा होकर ऑफिस में काम कर सकूं। वैसे भी दिसंबर-जनवरी में ऑफिस का काम कुछ ज्यादा ही रहता है। पिछली बार का याद है ना..... आते वक्त फ्लाइट इतनी लेट हो गई थी कि हम रात के 2:00 बजे यहां पहुंचे । और सुबह से ऑफिस जाना था हम लोगों को । मैं तो आज भी वो दिन को याद करके सिहर उठती हूं। मुझे नहीं जाना कहीं भी..."---- मैंने आँखें बड़ी करते हुए ने दोनों हाथ ऊपर उठा दिया।         शिवम को पता था कि मैंने एक बार इनकार कर दिया तो कर दिया। मेरी हां ना में बदल सकती थी। परंतु ना हां मैं कभी नहीं बदल सकती। "... लेकिन माँ बहुत जोर दे रही है जानू , कह रही है कि दीपावली में नहीं तो कम से कम छठ में तो जरूर आ जाओ। पिछले साल जब आर्यन की बीमारी की वजह से हम नहीं जा पाए थे तो मां ने मनौती मांगी थी क...

ओ टी टी बनाम सिल्वर स्क्रीन

Image
ओटीटी बनाम सिल्वर स्क्रीन  पिछले 8 महीनों में पूरे विश्व में इतना कुछ खो दिया है कि आकलन करना मुश्किल है। कारण सिर्फ एक, "कोरोनावायरस"  कोरोनावायरस के कहर से जनता को बचाने के लिए प्रशासन ने 25 मार्च 2020 को पूरे भारत में लाकडाउन का ऐलान कर दिया। पूरा देश अपने ही घर में कैदी बनकर रह गया। फिल्म जगत भी इस वायरस से अछूता ना रहा । 17 मार्च से ही फिल्म और टीवी सीरियल की शूटिंग बंद कर दी गई। फिल्म निर्माताओं के करोड़ों रुपए फिल्मों में फंसे हुए थे। सिनेमा हॉल बंद होने के कारण फिल्मों को रिलीज करना असंभव हो रहा था। प्रौढ़ वर्ग के दर्शकों के लिए दूरदर्शन ने रामायण और महाभारत का पुनः प्रदर्शन करके उनके मनोरंजन का इंतजाम तो कर दिया था मगर युवा वर्ग बेचैन हो उठा और ऐसे में उनका ध्यान ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ गया। ओटीटी यानि कि जो इंटरनेट का उपयोग करके युजर्स  के लिए वीडियोस एवं टेलीविजन कंटेंट्स प्रदर्शित करता है। इसके लिए अब ग्राहकों को इन ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन लेना होता हैं,और फिर उसमें वे जिस कंटेंट को देखना चाहते हैं वह देख सकते हैं।      यूं तो भारत में ...

सिनेमा और राखी का बंधन

Image
भारतीय सिने जगत का राखी के त्यौहार के साथ एक अनोखा बंधन है। आज भी हर वह फिल्म जिसमें भाई बहन हो तो राखी का एक दृश्य तो बनता ही है। लेकिन एक समय था, जब पूरी फिल्म भाई बहन की प्रेम, समर्पण और त्याग पर ही आधारित होता था।  फिल्मों में रक्षाबंधन के दृश्य फिल्माने का सबसे पहले चलन हुआ था 1941 में आई फिल्म "सिकंदर" से। इस फिल्म में पृथ्वीराज कपूर ने सिकंदर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में सिकंदर की पत्नी ने पति के हिंदू शत्रु पुरू यानी कि राजा पोरस को राखी बांधकर अपना मुंहबोला भाई बनाया और युद्ध के समय सिकंदर को न मारने का वचन लिया।  इसके बाद महबूब खान ने अपनी फिल्म हुमायूं (1945)  में इस त्यौहार को विस्तार से दिखाया। हुमायूं बने अशोक कुमार और रानी कर्णावती के रोल में अभिनेत्री बीना ने ऐसा जीवंत अभिनय किया कि फिल्मों में रक्षाबंधन दिखाने का प्रचलन हो गया। इस फिल्म मे  मुगल काल में बादशाह हुमायूं चितौड़ पर आक्रमण करने के लिए आगे बढ़ रहा था। ऐसे में राणा सांगा की विधवा कर्णावती ने हुमायूं को राखी भेजकर रक्षा वचन ले लिया। 1959 मे बनी एक फिल्म "छोटी बहन" का गीत "भैया मेरे र...

आजादी के मायने

Image
आजादी के मायने  सबसे पहले तो मैं अपने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देना चाहुंगी। वर्ष 1947 से 2020 तक का 74 वर्षों का यह सफर हमारे देश की प्रगति का सफ़र रहा है। आर्थिक सामाजिक राजनीतिक एवं व्यवसायिक स्तर पर हमारे देश ने वैश्विक प्रगति की है। आज हमारे देश का हर नागरिक अपने सभी अधिकारों का प्रयोग करने के लिए पूर्णतः स्वतंत्र है। आज विश्व पटल पर भारत का नाम एक सशक्त देश के रूप में लिया जा रहा है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के समय में भी देश की जनता ने धैर्य एवं सद्भावना की मिसाल पेश की है। और पूरा विश्वास है कि हम जल्द हीं इस आपदा से छुटकारा पा लेंगे।  इन सब उपलब्धियों  के बावजूद जब हम आजादी का विश्लेषण करने के लिए बैठते हैं तो ऐसा लगता है मानो अभी कहीं कुछ अधूरा सा है आजादी का मतलब क्या सिर्फ सत्ता परिवर्तन होना ही था ? क्या अपने अधिकारों का इस्तेमाल करना ही आजादी है ? क्या हमे सिर्फ ब्रिटिश सरकार से ही स्वतंत्रता चाहिए थी ?  यह सब तात्कालिक कारण हो सकते थे ,परंतु आज आजादी के संदर्भ में मुझे ऐसा लगता है कि आज हमें दो सबसे महत्वपूर्ण चीजों से आजादी...

चमकती दुनिया की स्याह सच्चाई

Image
चमकती दुनिया की सच्चाई  बॉलीवुड के नवोदित कलाकार और दर्शकों के चहेते सुशांत सिंह राजपूत का शव आपत्तिजनक परिस्थिति में मिलने के बाद कई लोगों का बॉलीवुड के प्रति मोहभंग हो गया है। खबरों की मानें तो 14 जून की सुबह सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके कमरे में पंखे से झूलता हुआ पाया गया। अटकले यह भी लगाई गई कि नेपोटिज्म के शिकार सुशांत ने अवसाद ग्रस्त होकर आत्महत्या कर ली। परंतु दिन प्रतिदिन इस आत्महत्या से संबंधित कई रहस्य सामने आने लगे और अंततः यह केस सीबीआई के सुपुर्द कर दिया गया।     वैसे तो बॉलीवुड में इस तरह की घटना कोई पहली बार घटित नहीं हुई है। फिल्मी सितारों की दुनिया आम जनता के लिए जितनी चमकीली होती है उस में कार्यरत लोग के लिए वह उतनी ही काली होती है। फिल्मी दुनिया से जुड़ी कई कड़वी सच्चाईयां समय-समय पर उजागर होती रहती हैं जिसमें कुछ समस्याएं प्रमुख हैं: --- 1. कास्टिंग काउच:--- बॉलीवुड की ऐसी ही स्याह सच्चाई है ‘कास्टिंग काउच’ की, जिसके बारे में बॉलीवुड का हर शख्स जानता है, लेकिन उनमें से बहुत कम लोग ऐसे हैंं, जो इस सच्चाई को स्वीकार करते हैं. अपने बोल्ड अंदाज के लिए जान...

सिनेमा सौन्दर्य और सर्जरी

Image
70- 80 के दशक में यदि किसी को खूबसूरत कहना होता था तो उसकी तुलना हीरो का हीरोइन से की जाती थी। " तुम तो बिल्कुल हीरो की तरह हैंडसम हो"  या फिर, " तुम तो किसी हीरोइन जैसी सुंदर हो"  ऐसा इसलिए होता था क्योंकि उस समय मॉडलिंग या फिल्म के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाने के लिए खूबसूरत होना मुख्य शर्त हुआ करती थी। मगर आज ऐसा नहीं है। चिकित्सा विज्ञान के चमत्कार के दौर में एक और चमत्कार हुआ, जिसका नाम है कॉस्मेटिक सर्जरी। जी हां ! आज विज्ञान इतना तरक्की कर चुका है कि यदि आपको ईश्वर के द्वारा दिया हुआ अपना रंग रूप पसंद ना आए तो आप इसे कॉस्मेटिक सर्जरी के माध्यम से बदलवा भी सकते हैं। क्योंकि यह सर्जरी बेहद महंगी होती थी, अतः ज्यादातर फिल्म उद्योग से जुड़े स्त्री पुरुष हीं करवाते थे। मगर अब कुछ धनाढ्य वर्ग के लोग भी इस ओर आकर्षित हो रहे हैं। विशेषकर महिलाएं।  कॉस्मेटिक सर्जरी के अंतर्गत कई प्रकार की सर्जरी होती है, जिसके में प्रमुख हैं -- फेस लेफ्ट, आइब्रो लिफ्ट, हेयर रीस्टोरेशन, राइनोप्लास्टी, गायनेकामिस्टर, ब्रेस्ट इंप्लांट्स,  लिप फिलर इत्यादि।  अब तो सर्जरी ...